Tranding
Tue, 21 Apr 2026 05:32 PM

अनियंत्रित हाईवा ने 7 लोगों को रौंदा, एक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक तेज रफ्तार हाईवा ने सात लोगों को रौंदते हुए चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया,जिसमें एकआदमी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई,बाकी छह आदमी का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है।घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना के बाद मौके पर काफी अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर लोगों से घटना की जानकारी ले रही है, घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के कथोलिया लोरिया मुख्य मार्ग स्थित उत्तरवाहिनी पुल के पास की बताई गई है। इस तरह की घटना दिन प्रतिदिन सुनने और देखने को मिल रही है,मगर हाईवे,बोलोरो, स्कार्पियो चालक इतनी तेज रफ्तारी से गाड़ी चला रहे हैं कि घटना होने की संभावना बढ़ ही जाती है। घटना के पास पुलिस भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में उतनी सक्रिय नहीं होती है,जितनी होनी चाहिए। घटना करने के बाद सभी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो जाते हैं,जिससे घटना में घायल और मृत्यु व्यक्ति की कोई मुआवजा नहीं मिलता है, जिससे घटना करने वाले गाड़ी ड्राइवर का मनोबल बढ़ता जाता है, जिससे वह दिन प्रतिदिन घटना करते रहते हैं।


Karunakar Ram Tripathi
161

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap