Tranding
Fri, 05 Jun 2026 09:55 PM

मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया में छात्रा के साथ बदसलूकी।

विरोध मे जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाकर किया हंगामा

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छात्रा के साथ बदसलूकी करने पर जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाकर अधीक्षक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया। 

जूनियर डॉक्टरों अपने हाथों में बैनर लिए हुए थे और बदसलूकी करने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में हंगामा कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान डॉक्टर ने छात्रा के साथ बदसलूकी की। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि बदसलूकी करने वाला डॉक्टर पर जबतक कार्रवाई नहीं होती है तब तक हम लोग प्रदर्शन कर हंगामा करते रहेंगे और हड़ताल के साथ-साथ काम का बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद शंकर सिंह ने बताया कि रात में छात्रा के साथ डॉ. रोहित दूबे के द्वारा बदसलूकी की शिकायत मिली है। पीड़ित छात्राओं ने लिखित शिकायत भी की है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap