Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:48 PM
अपराध / Feb 24, 2024

चारपहिया वाहन के तहखाना में छुपा कर ला रहे 178 बोतल विदेशी शराब बरामद ,कारोबारी गिरफ्तार।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

सूबे में शराब पर प्रतिबंध के बावजूद शराब कारोबारी शराब तस्करी से बाज नहीं आ रहे है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के तितोईया मोड के निकट से तहखाना में छुपा कर ला रहे एक चारपहिया वाहन से 178 बोतल विदेशी शराब बरामद किया हैं। इस मामले में एक 20 वर्षीय युवक को भी हिरासत में लिया गया है ।बरामद शराब पड़ोसी राज्य झारखंड से लाया जा रहा था तथा गया शहर में डिलीवरी देना था।इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया रंजन ने बताया कि बीते शुक्रवार को जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के तितोईया मोड के निकट से एक वीआईपी चारपहिया वाहन संख्या जेएच07एल/ 2303 से 178 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया है।उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अजय कुमार पिता महेंद्र साव नामक युवक को गिरफ्तार किया गया हैं, जो अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव का रहने वाला है।इस अभियान में शामिल अधिकारियों में एस.आई. उमेश चंद्र राय एवं एएस.आई. राजेश कुमार समेत अन्य लोग थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap