Tranding
Sat, 30 May 2026 03:48 PM

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने किया 116 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के केवला गांव में की गई छापेमारी के दौरान एक चारपहिया वाहन से 116 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है।इस मामले में वाहन पर सवार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। गिरफ्तार चालक पड़ोसी राज्य झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत चौपारण थाना क्षेत्र का रहने वाला है ।इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया रंजन ने बताया कि उत्पाद विभाग के शेरघाटी थाना सहायक अवर निरीक्षक शमशाद हुसैन एवं रंजीत कुमार के नेतृत्व में की गई।छापेमारी के दौरान एक चारपहिया वाहन से 116.25 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है ।जप्त चारपहिया वाहन का नंबर जेएच12सी/2250 है ।उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई बीते रात 1:15 बजे के करीब मोहनपुर थाना क्षेत्र के केवला गांव में की गई ,जहां से वाहन चालक दीपक कुमार पिता रामबली यादव को भी गिरफ्तार किया गया हैं। उक्त चालक पड़ोसी राज्य झारखंड के हजारीबाग जिला के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत भगहर गांव का रहने वाला है।

Karunakar Ram Tripathi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap