Tranding
Sat, 25 Apr 2026 05:25 PM

महराजगंज जिले के 21 केन्द्रों पर समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा हुई संपन्न।

महराजगंज/उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए रविवार को जिले के 21 केन्द्रों पर परीक्षा हुई।

इस परीक्षा में 3016 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा के लिए 9385 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। पहली पाली में 6387 अभ्यर्थी और दूसरी पाली में 6369 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया। पहली पाली की परीक्षा के बाद दूसरी पाली में 18 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी व वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों का प्रवेश द्वार पर ही जांच पड़ताल के बाद अंदर जाने की अनुमति दिया गया। कहीं भी परीक्षा में धांधली की खबर नहीं आई। आरओ/ एआरओ की परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र के बारे में बताया कि प्रश्न आसान थे लेकिन सामान्य ज्ञान बहुत कठिन था। प्रश्न में बजट को लेकर भी सवाल पूछे गए थे। राजकोषीय घाटे पर भी सवाल था। तुलसीदास से लेकर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से जुड़े प्रश्न भी आए थे।

India khabar
65

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap