Sat, 13 Jun 2026 07:26 AM
अपराध / Feb 07, 2024

कोचिंग जाते समय भाजपा नेता के बेटे का हुआ अपहरण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

कोचिंग जा रहे भाजपा नेता वीरेंद्र राय का बेटा,आदित्य राज,उम्र 14 वर्ष जो रामकृष्ण स्कूल में नवी क्लास का छात्र है,वह सुबह 8:00 बजे साइकिल से कोचिंग जा रहा था,इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार अपराधी उसे उठा ले गए,घटना के बाद परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चारगांहां मिश्रा टोला की है। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी,अमरकेश डी ने संवाददाता को बताया कि अपहरण का मामला नहीं है,बच्चा खुद से गया है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है,जल्द ही मामले का खुलासा का दिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap