Tranding
Sat, 06 Jun 2026 01:38 AM

देश में लोकतंत्र के बजाय राजतंत्र स्थापित करना चाहती है केंद्र सरकार:फादर अंटो

'संविधान बचाओ, देश बचाओ' विषय पर परिचर्चा का आयोजन 

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के तत्वावधान में जिले के बाराचट्टी स्थित +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में 'संविधान बचाओ,देश बचाओ' विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लोक मंच के निदेशक फादर आंटो जोसेफ ने समतामूलक समाज के निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतंत्र की स्थापना की तथा इसके अनुरूप लोकतांत्रिक व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने का काम किया,किंतु मौजूदा केंद्र सरकार इस भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र का घोर विरोधी सरकार साबित हो रही हैं, जो राजतंत्र की स्थापना करना चाह रही है।उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बहाने लोकसभा चुनाव पर निशाना साथ रही है।इस मौके पर अभियान के प्रमुख रहे कारुजी ने देश में ईवीएम से चुनाव कराने के बजाय वैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।साथ ही उन्होंने मीडियाकर्मियों से अपील किया कि वह गोदी मीडिया के झांसें में ना जाकर सही लोकतंत्र की स्थापना के लिए आगे आयें। परिचर्चा में भाग लेने वालों में राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव यादव,पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद मेहता ,राजकुमार यादव, अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रसिद्ध सिंह, अर्जक संघ के जिला समिति सदस्य संजय मंडल,परमेश्वर यादव ,विनोद दास,फुलदेव यादव ,विद्यालाल दास, राजद नेता बढ़न यादव ,सोमर सिंह भोक्ता,रामाशीष यादव,खुशबू कुमारी,सुरेश प्रसाद,शंभू प्रसाद, चंद्रदेव प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे ।परिचर्चा की अध्यक्षता समाजसेवी हरेंद्र सिंह भोक्ता एवं संचालन श्याम बिहारी यादव ने की। अंत में 11 सदस्य एक कमेटी का भी गठन किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap