Tranding
Mon, 20 Apr 2026 03:57 PM

बेतिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षाअब सीसीटीवी कैमरे से होगी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण को लेकरअमृत महोत्सव योजना के अंतर्गत 47 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, संवाददाता को इसकी जानकारी देते हुए कंपनी के कोऑर्डिनेटर,दीपक कुमार झा ने बताया के बेतिया स्टेशन पर 47 सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा,इन्होंने आगे बताया कि स्टेशन पर तीन प्रकार के कैमरा लगाया जा रहा है, जिससे पूरे स्टेशन की निगरानी होगी। 30 डोम कैमरा स्टेशन के शेड में लगेगी,जो एक नंबर, दो नंबर प्लेटफार्म पर लगाए जाएंगे,जबकि बुलेट कैमरा की संख्या तीन है,जो 360 डिग्री पर घूमता है,स्टेशन पर किसी तरह के गलत हरकत करने पर यह कैमराअपने आप काम करना शुरू कर देगा।इस स्टेशन पर होने वाली किसी भी घटना की बारीकी से देखा जा सकेगा,वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए पीटीजेड कैमरा की संख्या 14 होगी,इन सभी तरह के कैमरा से यात्रियों की सुरक्षा सामानों की सुरक्षा, जानमाल की सुरक्षा, अपराधियों से लूटखसोट, चोरी, छीनाझपटी,पोकेटमारी जैसे हर तरह की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap