Tranding
Wed, 15 Apr 2026 03:02 AM

शीतलहर को देखते हुए गरीबों के बीच डीएम ने किया कंबल वितरण।

डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर, बिहार।

जिले में शीतलहर एवं बढ़ते ठंड को देखते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा शहर के पुराबसराय दिलीप बाबू धर्मशाला के निकट स्वयं जा कर जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत क्रियान्वित वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी द्वारा लगभग 50 नि:सहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। 

जिलाधिकारी ने कहा के जिले में बढ़ते ठंड को देखते हुए आज गरीब लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया है। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे ऐसे स्थलों का चयन कर गरीब असहाय लोगों को चिन्हित करें ताकि उन्हें भी कंबल वितरित किया जा सके। इसके अलावे कई स्थलों पर ठंड को देखते हुए अलाव की भी व्यवस्था की गई है। ठंड के दौरान प्रत्येक चौक चौराहों एवं रैन बसेरा में अलाव हेतु लकड़ी भी गिराया जा रहा है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड में वृद्धि के मद्देनजर आमजनों विशेष तौर पर नि:सहाय, वृद्ध, दिव्यांगजनों सहित अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को सहयोग पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज लगभग 50 जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारियों को भी गरीब निःसहाय एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरित करने का निर्देशित किया गया है, जिसके तहत प्रखंडों में भी कंबल वितरित किया जा रहा है।इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, मुंगेर भुवन कुमार एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मी दीपक कुमार एवं गौरव कुमार आदि मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap