Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:37 PM

एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत,अभियुक्त घर छोड़कर हुए फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में उसके ससुराल में मौत हो गई,ससुराल वाले सभी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया। मृतिका की पहचान माधुरी गांव निवासी,शेख जाकिर की 21वर्षीय पत्नी सबिया खातून के रूप में की गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के माधुरी गांव से संबंधित है।मृतिका के पिता मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के माधुरी गांव निवासी,शेख करीमुल्लाह मियां ने संवाददाता को बताया कि बेटी सबेया खातून की शादी 1 वर्ष पूर्व पुरुषोत्तमपुर के माधुरी गांव निवासी,बागड़ मियां के 25 वर्षीय पुत्र,शेख जाकिर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ की गई थी। शादी के समय ₹80 हजार रुपया तोहफा के तौर पर दिया गया था।शेख जाकिर पहले से ही शादी शुदा था,उसे चार बच्चे हैं,मगर जाकिर की पहली पत्नी घर छोड़कर भाग गई थी।मृतिका के पिता ने संवाददाता को बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित भी कर रहे थे, शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक-ठाक चला,मगर कुछ दिनों के बाद दामाद जाकिर और उनके परिजन दहेज में ₹50 हजार और एक बाइक की मांग कर रहे थे,नहीं देने पर मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी,साथ ही सभी लोग घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।पुरुषोत्तमपुर थानाअध्यक्ष,संजय कुमार ने संवाददाता को बताया कि थाना क्षेत्र के माधुरी गांव में एक महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया,मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
86

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap