Tranding
Sat, 30 May 2026 08:19 AM

धर्म जाति देखकर हो रहा है न्याय पहेवा गांव दोषियों के घर अभी तक नहीं पहुंचा बुलडोजर - डॉ.सुहैल चौधरी

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

विकास की पहली सर्त सुरक्षा होती है इसलिए हमारी संवेदना गरीब, अन्नदाता किसान, बहन- बेटियों व आम जनमानस के प्रति है ना के माफिया अपराधियों के प्रति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) डॉ. सुहैल चौधरी ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सब जुमलेबाजी है उत्तर प्रदेश में जंगल राज्य है,अपराधियों के हौसले बुलंद है क्योंकि बाबा का बुलडोजर सिर्फ एक विशेष समुदाय के खिलाफ चलता है,सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली बीजेपी सरकार में धर्म जाति के आधार पर नयाय् मिल रहा हैं !नो कर्फ्यू नो दंगा-यु.पी में सब चंगा दिखावा मात्र है, बीते रविवार देर रात साढ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव में आयोजित बुद्ध कथा में आयोजकों पर हमला करने वाले चंद्रभान मिश्रा, नीलू मिश्रा,शिवम मिश्रा, जीतू मिश्रा,अरुण कोटेदार और मनीष तिवारी के सही सलामत खड़े घर भाजपा की दोगली नीति की पुष्टि कर रहे हैं !डॉ. सुहैल् चौधरी ने कहां की संविधान ने सभी धर्म और वर्गों को समान अधिकार दे रखे हैं, हमें अपने धर्म के साथ-साथ दूसरे धर्म का भी सम्मान करना चाहिए !

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap