Sat, 13 Jun 2026 10:18 AM

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड के प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग मधु सिन्हा को मिला गौरव सम्मान।

पत्रकारिता के बगैर किसी भी समाज को बदलना असंभव हैं - देवानंद सिन्हा 

रांची, झारखंड।

के के वी एम द्वारा गौरव सम्मान से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड के प्रदेश महासचिव सह पब्लिक 24 देवानंद सिन्हा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विंग) सह ब्यूरो प्रमुख पब्लिक 24 मधु सिन्हा को सम्मानित किया गया। वहीं देवानंद सिन्हा ने सम्मान प्राप्त कर कहा कि पत्रकार समाज का आइना है और वह समाज के विभिन्न कार्यक्षेत्र को अपने कलम की शक्ति से एक आयाम देने का कार्य करता है।पत्रकारिता के बगैर किसी भी समाज को बदलना असंभव हैं ।

आपको बता दें कि झारखंड राज्य के रांची स्थित बिहार क्लब में कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के द्वारा विशिष्ट सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रो अजीत सहाय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष गौ सेवा आयोग राजीव रंजन प्रसाद, भाजपा नेता बालमुकुंद सहाय, प्रवीण प्रभाकर, राष्ट्रीय महासचिव दिलीप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव शशि कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला संभाग) प्रो आस्था किरण कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव मंचाधीन थे।

इस भव्यता पूर्ण सामुहिक सम्मान समारोह में 500 लोगों की उपस्थिति में 25 पूजा के 50 पूजा अधिकारीयों और रांची के सभी वार्डों से के के वी एम के वार्ड संयोजक की नियुक्ति, नए प्रदेश कार्यकारिणी नयी गठित 21 लोगों की जिला कार्यकारिणी टीम सभी का तलवार पगड़ी ,पेन से सम्मानित करने का कार्य किया गया। तथा विशिष्ट क्षेत्र में कार्य करने वाले जैसे चिकित्सा, पत्रकारिता, विज्ञान, कला एवं संस्कृति व सेना से जुड़े लोगों को भी सम्मानित करने का कार्य किया गया। मंच का संचालन कुमार सुशील क्रांतिकारी एवं आंनद गोपाल वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष आलोक पीताम्बर ने किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
161

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap