Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:33 PM
अपराध / Dec 16, 2023

बच्चों के सामने ही मां की पीट-पीट कर दी हत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

ससुराल वालों ने बच्चों के सामने ही उसकी मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी, इसके बाद शव को नदी किनारे झाड़ी में फेंक कर चलते बने। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी पति के निशानदेही पर मृतिका केशव को बरामद कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को सौंप दिया गया। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के तिलांगही गांव की बताई गई है।महिला की पहचान चंदेश्वर चौधरी की 34 वर्षीय पत्नी,रीना देवी के रूप में की गई है। महिला को 14 साल की एक बेटी के अलावा 11 और 7 साल के दो बेटे हैं,इन सभी बच्चों को कमरे में बंद कर महिला की जबरदस्त पिटाई की गई।संवाददाता को इन तीनों बच्चों ने रो-रो कर अपनी मां की गाथा सुनाई। मृतिका के भाई सरवन साहनी ने संवाददाता को बताया कि बहन रानी की शादी वर्ष 2005 में बैरिया थाना के निवासी,चंदेश्वर चौधरी के साथ हुई थी।सबसे बड़ी बेटी 14 साल की है जिसका नाम नेहा है,11 साल का संजीव और 7 साल का गोलू है। सदर एसडीपीओ, महताब आलम ने संवाददाता को बताया कि पारिवारिक कलह में महिला की हत्या हुई है।मृतिका के मायके वालों के बयान पर प्रार्थमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap