Tranding
Wed, 15 Apr 2026 02:04 PM

एसएसबी ने 28 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

 गया, बिहार।

सशस्त्र सीमा बल के द्वारा नागरिकों के कल्याण के लिए 28 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिकों के कल्याण हेतु मकानों में विद्युतीकरण (इलेक्ट्रिकल वायरिंग एवं इलेक्ट्रिकल एप्लायंस) का 28 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

इसका शुभारंभ एच. के. गुप्ता, कमांडेंट 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अतुल रंजन प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कैलाश सिंह ग्रुप अनुदेशक सह प्रशिक्षण प्रभारी, मो. नौशाद ग्रुप अनुदेशक दीनदयाल राम ग्रुप अनुदेशक एवं अनुज कुमार अनुबंध विद्युत अनुदेशक की उपस्थिति में किया गया।इस प्रशिक्षण में वाहिनी के समवाय क्षेत्रों (जिला गया, औरंगाबाद) से कुल 30 ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस मौके पर बताया कि सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल सीमा व भारत-भूटान सीमा के ड्यूटी के साथ-साथ कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, एवं नक्सल विरोधी अभियान जैसे ड्यूटी में अपनी अहम भूमिका निभा रही है इसके अलावा नागरिकों के कल्याण हेतु भारत सरकार के कई कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन पूर्व में भी किया गया है I जिसमें स्थानीय नागरिक एवं युवक-युवती काफी लाभान्वित हुए हैंI पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे मशरूम की खेती का प्रशिक्षण, मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट रिपेयरिंग, बकरी पालन का प्रशिक्षण, वर्मी कम्पोस्ट का प्रशिक्षण, मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण, 3 लेयर एग्रीकल्चर प्रशिक्षण, ब्यूटीशियन कोर्स, मैनेजमेंट कोर्स का संचालन किया गया है I नक्सल प्रभावित इलाके में जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह का प्रशिक्षण कराया जा रहा है I

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap