Tranding
Sat, 30 May 2026 10:19 AM
शिक्षा / Nov 10, 2023

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों ने बनाया धनतेरस पर रंगोली....

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने सभी स्टॉफ को मिठाई देकर धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दिया।

परतावल,महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर स्थित प्रेमनारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज पर धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज के अवसर पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं के द्वारा रंगोली एवं बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता की गई। चारों हाउस रेड, एलो, ग्रीन व ब्लू हाउस के बच्चों ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से बोर्ड डेकोरेशन एवं रंगोली बनाया।

विद्यालय के प्रबंधक सन्तोष कृष्ण त्रिपाठी ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दिये और इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले हाउस की घोषणा आगामी 16 तारीख को निर्णायक के द्वारा किया जायेगा और पुरस्कृत भी किया जायेगा।

प्रतियोगिता के समापन के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिठाई देकर धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दिया और सभी को दीपावली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील किया।

कार्यक्रम के दौरान सुजीत विक्टर , कृष्णमोहन चौबे,करुणाकर राम त्रिपाठी,शिवम सिंह, जितेंद्र रॉय, गरिजेश्वर सिंह,दीपा प्रजापति, ममता श्रीवास्तव, सुमन जायसवाल, सुनीता सिंह, प्रियंका पाठक,अर्चना पांडेय सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था।

Karunakar Ram Tripathi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap