Tranding
Sat, 28 Feb 2026 09:00 AM

पेड़ से लटका हुआ मिला शव, मां ने देवरानी पर लगाया हत्या का आरोप।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

संतपुर-सोहरिया पंचायत के वार्ड नं 5 के कदमहीया गांव निवासी,बनु राय की17 वर्षीय पुत्री,निर्मला कुमारी उर्फ हिरीया ने घर से सटे सरेह में लगभग 300 मीटर की दुरी पर एक आम के पेड़ में पुराने कपड़ा के रस्सी बनाकर गले में फंदा लगाकरआत्महत्या कर ली।ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना वाल्मीकिनगर थाना को दी गई।घटना की सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकिनगर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष, विजय कुमार राय के नेतृत्व में थाना के दरोगा,अंजित कुमार, महेश कुमार,चितरंजन प्रसाद सहित पुलिस बल मृतिका के घर पहुंच कर शव कोअपने कब्जे में ले कर पंचनामा बनाकर उसका पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलअस्पताल बगहा भेज दिया।थानाअध्यक्ष,विजय कुमार राय ने संवाददाता को बताया कि मृतका की मां लीला देवी,अपने देयादिन पर मारपीट कर हत्या करने कि आरोपी लगा रही है।मृतका की मां लीला देवी द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है, पुलिस अपने अग्रीम कार्यवही में जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap