Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:51 PM

जिला में पहली बार खुला प्राइवेट स्तर का ब्लड बैंक।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के उत्तरवारी पोखर स्थित सिंहा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में एक निजी ब्लड बैंक का उद्घाटन किया गया, उद्घाटनकर्ता,महापौर गरिमा देवी शिकारिया,पूर्व विधायक, प्रकाश राय,पूर्व सीएस,डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा,स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर पूनम सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर, महापौर गरिमा देवी ने कहा कि खून की कमी के कारण आए दिन मौत हो रही है,ऐसे में इस तरह का निजी ब्लड बैंक का होना जिले की बहुत जरूरत थी,उन्होंने आगे कहा कि केवल ब्लड का ग्रुप मैचिंग ही उपयुक्त नहीं है,बल्कि किसी को खून चढ़ाने से पूर्व अनेक तकनीकी जांच और सावधानियां भी बहुत जरूरी होती हैं। ब्लड बैंक के निर्देशक और प्रख्यात सर्जन,डॉक्टर मोहनीश कुमार सिन्हा ने भी बताया कि मेडिकल सुविधाओं के बारे में बेतिया अभी भी जितना विस्तारपूर्वक होना चाहिए,वह अभी भी नहीं है। पूर्व सिविल सर्जन,डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा और वरिष्ठ चिकित्सक,डॉक्टर पूनम सिन्हा ने कहा कि यह ब्लड बैंक प्रेरणा स्रोत है,इस ब्लड बैंक की स्थापना कमाई के लिए नहीं,बल्कि बस मानवीय सेवा,जीवन रक्षक सुविधा के लिए की गई है। उन्होंने आगे बताया कि इस निजी ब्लड बैंक में सभी ग्रुप का ब्लड मिलेगा,साथ ही प्लाज्मा भी मिलेगा,इसके अलावा प्लेटलेट्स की सुविधा भी 6 महीना के बाद मिलने लगेगी। राज्य औषधि नियंत्रक, घनश्याम भगत ने रक्त केंद्र अनुज्ञप्ति के आधार पर वॉल हुमन ब्लड आईपी के संग्रह, संचयन,एवं प्रशंसकारण की स्वीकृति,सिंहा मल्टी हॉस्पिटल को दिया है। मौके पर डॉक्टर अनुराधा खेमका,चनपटिया के पूर्व विधायक,प्रकाश राय,वेदंतु गोयंका आदि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
86

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap