Tranding
Sat, 30 May 2026 06:06 AM

हड़तालीआंगनबाड़ी सेविका/ सहायिकाओं को मिला हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

विगत कई महीनो से चल रही आंगनबाड़ी सेविका/सहायकों का हड़ताल खत्म करने के लिए विभाग से अल्टीमेटम मिल गया है। समाज कल्याण विभाग के निदेशालय, आईसीडीएस ने हड़ताल पर गई सेविकाओं और सहायकों को निर्देश जारी किया है कि दशहरा तक काम पर नहीं लौटने वालों पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। निदेशालय ने पहले 16 अक्टूबर का ही समय दिया था लेकिन विभागीय बैठक के बाद दशहरा के बाद कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। निदेशालय ने कहा है कि हड़ताल के कारण आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन बाधित हो रहा है,बच्चों तथा गर्भवती, धात्रि महिलाओं के लिए पोषक और अन्य सेवाएं बाधित हैं।निदेशालय ने कहा है कि राज्य सरकार समय-समय पर मंग पर विचार करती है। जिस में अधिकांश मांगों का पूरा भी किया गया है। वर्तमान में हड़ताल को देखते हुए संघ के प्रतिनिधियों के साथ कई बार वार्ता की गई है,फिर भी हड़ताल पर चली गई है।

Karunakar Ram Tripathi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap