Tranding
Sat, 06 Jun 2026 02:52 AM
अपराध / Oct 11, 2023

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने दो हजार लीटर किया देसी शराब जप्त।

 रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देदौर मोड़ के निकट से एक पिकअप वैन से दो हजार लीटर देसी शराब बरामद किया है। वाहन पर सवार चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के देदौर मोड़ से एक पिकअप वैन से दो हजार लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है। बरामद शराब 20 बोरा में पांच- पांच लीटर के प्लास्टिक पॉलिथीन में पैक कर जा रही थी।जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा है।उन्होंने बताया कि पिकअप वैन का नंबर डब्ल्यू बी 57बी/1830 है।इस सिलसिले में चालक मौका पाकर गाड़ी छोड़ फरार हो गया है। इस अभियान में शामिल अधिकारियों में उत्पाद विभाग के एस आइ. प्रमोद कुमार एवं इंद्रमणि कुमार समेत अन्य जवान शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
150

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap