Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:13 PM

शातिर अपराधी,नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने वाला हुआ गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने वाला एक शातिर अपराधी को एसटीएफ और लौकरिया थाने की संयुक्त छापेमारी में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अपराधी लौकरियाँ थाना के महादेवा का निवासी बताया गया है,जो दो वर्षों से पुलिस को चकमा देकर नक्सली के नाम पर लेवी वसूल कर छिपा फिरता था, लौकरियां थानाअध्यक्ष,अभय कुमार को इसके छुपने की जगह की जानकारी मिलने पर एसटीएफ से संपर्क करके संयुक्त छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में लौकरिय के छत्रौल निवासी,विनय कुमार दुबे ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनके परिवार के ऊपर नक्सली के नाम पर लवी को सुनने का पत्र भेज दिया था, इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस ढूंढ रही थी,एक का नाम चंदन कुमार,दूसरे का नाम आलोक कुमार के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गई थी।बगहा पुलिस जिला के एसपी किरण कुमार गोरख यादव 2 वर्षों से इसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी।

Karunakar Ram Tripathi
151

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap