Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:11 PM
अपराध / Aug 31, 2023

बाइक की ठोकर से एक युवक की घटनास्थल पर हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक बाइक सवार युवक ने टहल रहे एक युवक को जबरदस्त टक्कर मार कर गिरा दिया,जिससे उसे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई

संवाददाता को पता चला है कि यह घटना पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के वलथर मर्जद्वा मुख मार्ग स्थित पकड़ी गांव की पास घटी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी विकास कुमार अपनी बुआ के घर नौतन से लौट रहा था,इसी दौरान बलथर मर्दजदवा मुख्य मार्ग स्थित पकड़ी गांव के पास बेकाबू होकर सड़क पर टहल रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मृत्यु हो गई। मृत युवक कीपहचान,पुरुषोत्तमपुर थाना स्थित नक्छेद बहूअरवा गांव के भोला साह के 19 वर्षीय पुत्र,राधेश्याम के रूप में की गई है। बाइक चालक को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक चार भाई हैं,बड़े भाई लाल शाह ने संवाददाता को बताया कि राधेश्याम की पढ़ाई नवमी तक हुई है,वह चौक पर मोबाइल बनाने का काम करता था, थाना प्रभारी ,संजय कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया।बाइक चालक विकास कुमार को हिरासत में लिया गया है,पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap