Tranding
Sat, 30 May 2026 11:34 AM
कृषि / Jul 31, 2023

पिंजरा पोल गौशाला में आम सभा सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय गौशाला परिसर में आम सभा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।साथ ही तीन भवनों का जीर्णोधार जो प्रेम सोमानी व रजत मोटानी एवं बनारस निवासी,कृष्ण गोपाल पोद्दार के सौजन्य से हुआ है,उसका भी उदघाटन किया गया। 

आज के इस कार्यक्रम में, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया द्वारा पिंजरा पोल गौशाला की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।इसके बाद पिंजरा पोल गौशाला परिसर का निरीक्षण करअपने उद्बोधन में गौशाला कमिटी के सचिव,सुरेश सिंघानिया सहित सभी सदस्यों काआभार व्यक्त किया कि उनके द्वारा गौसेवा का उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है,उन्होंने अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग गौसेवा से जुड़े।बिहार प्रा.मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष,प्रेम सोमानी ने गौशाला परिसर में गौमाता का एक मंदिर निर्माण का प्रस्ताव दिया,जिसे सभी उपस्थित लोगों ने सहर्ष स्वीकार किया।आजीवन सदस्य,रवि गोयनका ने बताया कि पहली बार गौशाला में सम्मान समारोहआयोजित किया गया,इसका उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग भावनात्मक रूप से गौशाला से जुड़ कर गौसेवा मेंअपना अमूल्य योगदान प्रदान करें। 

आज के आयोजन में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.सन्नी कुमार सिंह ने गौuसेवा से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।ऐसे बंधु जिन्होंने किसीभी प्रकार से गौशाला की व्यवस्था एवं विकास में तन मन धन से सहयोग किया है,उन सभी को गौशाला कमिटी केअध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया डॉ.विनोद कुमार द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।गौदान हेतु तारकेश्वर नाथ तोदी,राजेश तोदी,रमेश तोदी,रोहित सिकारिया,डॉ. सन्नी सिंह,डॉ.अनिल मोटानी, अमित गिरि एवं विनोद सर्राफ को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष,इंदिरा पोद्दार एवं रोटरी क्लब बेतिया केअध्यक्ष, एमानुएल शर्मा तथा मारवाड़ी युवा मंच केअध्यक्ष,अर्पित केसान को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसआम सभा में आगामी सत्र हेतु सचिव पद पर पुनः सुरेश सिंघानिया एवं उपाध्यक्ष पद पर,संजय झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष पद पर,प्रदीप केसान को सर्व सम्मति से निर्वाचन किया गया।आजीवन सदस्य,पूर्व विधायक,प्रकाश राय कोअंग वस्त्र द्वारा सम्मानित किया गया। संजय जैन ने मंच का संचालन,रवि गोयनका,दीपक कानोडिया, सुभाष रूंगटा,देवकी नंदन केयाल ने उत्कृष्टआयोजन के लिए उपस्थितअतिथियों द्वारा ढ़ेर सारी प्रसंशा की गई। गौशाला सेवकों को बिहार प्रा. मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम करने का धन्यवाद ज्ञापन डॉ.अनिल कुमार मोटानी द्वारा किया गया

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
199

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap