Tranding
Sat, 28 Feb 2026 12:24 PM

सिंचाई विभाग कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

5 सूत्री मांगों को लेकर माॅगो के लेकर मुख्य अभियन्ता (रामगंगा) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ0प्र0, कानपुर के कार्यालय प्रांगण में धरना एवं ज्ञापन मुख्य अभियन्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री,उ0प्र0,शासन को दिया गया। कृतार्थ सिंह,अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, महामंत्री मिनिस्टीरियल एसोसियेशन इरिगेशन डिपार्टपेंट उ0प्र0 का नियम विरूद्ध मनमानी तरीके, द्वेशभावना व कूटरचना से किया गया स्थानान्तरण निरस्त किया जावे।आदेशों में लगाये गये आरोपों की उच्चस्तरीय जांच भी करायी जायें!शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त पदस्थापना की जायेे, जिसके लिए आवश्यक है कि प्रोन्नति के समस्त पदोें व रिक्त पदों का खुुलासा किया जाये तथा प्रोन्नति के समस्त औपचारिक आदेश सुनिश्चित किया जाये। स्थानान्तरण में की गयी बैकडेटिंग की जांच करायी जाये,विशेषकर कृतार्थ सिंह के स्थानान्तरण में की गयी बैकडेटिंग की निष्पक्ष जांच करायी जाये।आलोक कुमार जैन, प्रमुख अभियन्ता (परि0 एवं नियो0) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ0प्र0, लखनऊ के ऊपर पूर्व में लगे भ्रष्टाचार के आरोपो पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। यह भी ज्ञात हुआ है कि इनके एक मामले में जांच रिपोर्ट भी प्राप्त हो चुकी है।कार्यवाही न होने की दशा में जनपद शाखा, कानपुर के कर्मचारी अगला कार्यक्रम दिनांक-10 अगस्त 2023 से 20 अगस्त-2023 के मध्य घोषित किया जायेगा। धरने में मुख्यरूप से पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

 जगदीश सिंह पाल संरक्षक,विनोद कुमार सचान प्रान्तीय उपाध्यक्ष,अभिषेक सचान उपाध्यक्ष मध्यांचल,बीरेन्द्र माथुर प्रान्तीय संयुक्तमंत्री,धीरेन्द्र चतुर्वेदी प्रान्तीय संगठन मंत्री,अंकित पटेल प्रान्तीय संगठन मंत्री,विपिन धनकर प्रांतीय संगठनमंत्री,चित्रांश वर्मा मण्डल अध्यक्ष, शिवराम सिंह जनपद अध्यक्ष इटावा,सुनील कुमार राय जनपद मंत्री इटावा,राम कुमार यादव जनपद अध्यक्ष फ़तेहपुर, दीपक मिश्रा जनपद अध्यक्ष कानपुर देहात,मनोज सचान जनपद अध्यक्ष कानपुर,अमित कुमार जनपद मंत्री कानपुर,जितेन्द्र पटेल मण्डल अध्यक्ष चित्रकूट मण्डल,चन्द्रपाल जनपद अध्यक्ष बाँदा, अनिल रावत मंडलमंत्री कानपुर।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
94

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap