Tranding
Tue, 21 Apr 2026 05:35 PM
राजनीति / Jul 20, 2023

मणिपुर में मां बेटियों को निर्वस्त्र घुमाया जाने की घटना को कांग्रेस नेता ने की कड़ी निंदा।

कहा -हिंसा की आग में जल रहा है प्रदेश।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि व पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने देश के मणिपुर राज्य में घटित अप्रत्याशित दो मां एवं बहनों को निर्वस्त्र कर घुमाया जाना भारत के करोड़ों मां बहनों बेटियों का घोर अपमान बताया है और इसकी घोर निंदा की है।उन्होंने कहा कि विगत चार-पांच महीने से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है, लेकिन न वहां की राज्य सरकार और न केन्द्र सरकार जनता के राहत के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री इस पर कभी भी कुछ नहीं बोलते। बल्कि मणिपुर जल रहा है और वे विदेश का सफर करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह घटना देश को शर्मशार किया है। इसपर देश की सर्वोच्च न्यायालय ने भी संज्ञान लिया है और केंद्र एवं राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगा है। इस मुद्दे पर आज अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर राज्य की पीड़ित जनता से मिलने पहुंचे लेकिन देश के प्रधानमंत्री कभी भी जानें का हिम्मत नहीं जुटा पाये। मणिपुर में हिंसा एवं महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जाना देश के एक सौ चालीस करोड़ जनता का अपमान है। श्री यादव ने इस अप्रत्याशित घटना की घोर निन्दा करते हुए सरकार से मांग की है कि दोषियों को कठोर से कठोर सज़ा के साथ फांसी की सज़ा दी जाए ताकि आगे इस तरह की दुबारा घटना न हो।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap