डा0 मंगलेश श्रीवास्तव, महापौर की अध्यक्षता में गोरखपुर नगर निगम सदन की प्रथम बैठक सम्पन्न।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
महापौर डा0 मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निगम सदन की प्रथम बैठक आहूत की गयी जिसमें मा0 महापौर द्वारा सदन में उपस्थित सभी मा0 पार्षद/सदस्यों का परिचय प्राप्त किया तथा अपना भी परिचय भी दिया। तत्पश्चात महापौर द्वारा सदन को अवगत कराया गया कि नगर निगम, गोरखपुर के मा0 पूर्व पार्षद श्री अशोक वर्मा का दिनांक 15.06.2022 को, मा0 पूर्व पार्षद मो0 असलम का दिनांक 26.02.2023 को तथा मा0 पूर्व पार्षद श्री ताहर सिंह का दिनांक 17.06.2023 को आकस्मिक निधन हो चुका है। इसलिए उचित है कि मा0 सदन में शोक प्रस्ताव पारित किया जाए। कृपया सभी अपने स्थान पर खड़े हो जाए। महापौर द्वारा शोक प्रस्ताव निम्नानुसार पढ़ा गया-ः
नगर निगम, गोरखपुर के पूर्व मा0 पार्षद श्री अशोक वर्मा का दिनांक 15.06.2022 को, मा0 पूर्व पार्षद मो0 असलम का दिनांक 26.02.2023 को तथा मा0 पूर्व पार्षद श्री ताहर सिंह का दिनांक 17.06.2023 को निधन हो गया है। नगर निगम के मा0 पार्षदगण/समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण शोक प्रस्ताव पारित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके दिवंगत आत्मा को शान्ति मिले एवं शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति ईश्वर प्रदान करें।
दो मिनट मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करें।
दो मिनट मौन के पश्चात बैठक समाप्त करने की घोषणा की गयी।
उक्त बैठक में महापौर के साथ समस्त मा0 पार्षद, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।