Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:14 PM

महिला पहलवानों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने निकाला मशाल जुलूस।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

दिल्ली में महीनों से कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलनरत महिला पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, कांग्रेस सेवादल, इंटक के नेता कार्यकर्ता ने मशाल जुलूस निकाला। गया के आजाद पार्क से मशाल जुलूस निकाला जो जी बी रोड, कोतवाली, होते हुए टावर चौक पहुंच कर केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया ।

   जुलूस में शामिल नेताओ ने कहा कि देश की शान बढ़ाने वाली ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान विगत कई महीनो से दिल्ली के जंतर मंतर पर अपनी जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे जिन्हे नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन दिल्ली पुलिस जोर, जबरदस्ती कर हटा दिया तथा उनलोगों पर फर्जी मुकदमा भी दर्ज कर दिया है, जिससे संपूर्ण भारत वर्ष के लोग आक्रोशित है।

 नेताओ ने कहा की मोदी सरकार का नारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है, आज देश की बेटियां जो ओलंपिक पदक विजेता है, वो उस पदक को गंगा में बहाने तक को आतुर है, उसके बाबजूद प्रधानमंत्री गूंगे, बहरे बने हुए है, तथा ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी पर सरकार चुप्पी साधे हुए हैं।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap