Tranding
Sat, 30 May 2026 08:17 AM

खेल भवन में प्रखंड के शारीरिक शिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशकों की कार्यशाला का हुआ आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

जीवन खेल का जावेद वादा शेल भून में वार्षिक खेवराज कर्म 2023 2024 व्यस्त बिटिया मोदी और पेरियार अखंड के शारीरिक शिक्षक शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य जिसको की का साला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में विभिन्न खेल विधाओं की तकनीकी जानकारी साझा करते हुए,जिला खेल पदाधिकारी,विजय कुमार पंडित ने शिक्षकों को प्रतियोगिता की तैयारी एवं जजमेंट के दौरान सावधान रहने की सलाह दी। योगासन स्पोर्ट्स के क्षेत्र में जिले की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने,उन्हें उनका उचित स्थान दिलाने को लेकर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष,डॉ.जगमोहन कुमार व सचिव,पवन कुमार ने संबोधित किया एवं विभिन्न तकनीकी जानकारी साझा की। मौके पर उपस्थित बेतिया के योग खिलाड़ी रितेश कुमार के 06 जून से दिल्ली में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में चयन पर अधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित करने के साथ शुभकामनाएं दीं। विदित हो कि हाल में मुंगेर मेंआयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रितेश ने दूसरा स्थान हासिल किया,इनके इस चयन पर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष, अजीत कुमार,जिला उपाध्यक्ष, कुमार शशिभूषण व इंदु कुमारी, कोषाध्यक्ष,राजकिशोर कुमार, संयुक्त सचिव,पाण्डेय धर्मेन्द्र शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य, सच्चिदानंद ठाकुर,कुंदन शांडिल्य,इमरान कुरैशी,खेल कार्यालय सहायक,अमरेन्द्र कुमार सिंह,शिक्षक निकेत कुमार,गीता कुमारी,शमीमआरा,चंदन कुमार सोनकर,चंद्रप्रकाश यादव,मो. मुशीर आदि ने बधाई प्रेषित की।

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap