Tranding
Thu, 23 Apr 2026 01:25 AM

पुलिस ने एक अपराधी को मटरगश्ती करते धर दबोचा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेगिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के उत्तरवारी पोखरा निवासी,दशरथ महतो के 20 वर्षीय पुत्र,आनंद कुमार को श्रीनगर पूजजहां पुलिस ने लोडेड कट्टा समेत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।श्रीनगर थाना अध्यक्ष,अमित कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि देर शाम गुप्त सूचना मिली के किसी घटना को अंजाम देने की मंशा से एक अपराधी संगीन के साथ गंडक नदी के बांध पर मटरगश्ती कर रहा है। सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची तो वह पुलिस देखकर अपराधी भागने लगा,जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया,पकड़े गए अपराधी उत्तरवारी पोखरा निवासी,दशरथ महतो के पुत्र आनंद कुमार के रूप में पहचान की गई है,जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। संवाददाता को पता चला है कि आरोपी हथियार लेकर अपने मंसूबे में कामयाब होने के साथ-साथ मटरगश्ती करने आया था।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap