Tranding
Thu, 16 Apr 2026 06:59 PM

एमयू बोधगया के प्रशाखा पदाधिकारी अक्षय कुमार के निधन पर लोगों ने जताया गहरा शोक।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

मगध विश्वविद्यालय बोधगया में प्रशाखा पदाधिकारी व शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे अक्षय कुमार का असामयिक निधन पर शिक्षाविदों ने गहरा शोक जताया है और कहा है कि इनके निधन से शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। शोक प्रकट करने वालों में पूर्व एमएलसी संजीव श्याम, वर्तमान एमएलसी नागेंद्र यादव उर्फ रिंकू यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार,सचिव अनुज कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मोहनपुर रवि शंकर दुबे ,अनुमंडलीय सचिव अनिल कुमार के अलावे पी.पी. प्रियदर्शी, राजेश कुमार, सूरज कुमार समेत अन्य लोग थे। गौरतलब है कि दिवंगत अक्षय कुमार का पैतृक निवास आरा जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कड़ारी गांव में है और वे यहां लंबे अरसे से मगध विश्वविद्यालय परिसर में रह रहे थे। वे लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। बीते 17 मई 2023 को अहले सुबह निधन हो गया है। इनकी पत्नी आशा कुमारी नगर पंचायत बोधगया की वार्ड पार्षद भी रही है। वे अपने पीछे पत्नी, तीन भाई, दो बहनें,तीन पुत्री ,एक पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वेअपने कार्यकाल में सीधे व सादगी जीवन के रूप में प्रसिद्ध रहे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap