Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:41 PM

सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रही दलित महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास।

धनगाई पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज।

रिपोर्ट विनोद विरोधी

गया(बिहार)।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड के नवसृजित धनगाई थाना क्षेत्र के लटकुटा गांव मे सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रही दलित महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश मे आया है। उल्लेखनीय है कि लटकुटा गांव निवासी फागु मांझी की पत्नी गांव मे हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रही थी। उसी दौरान शराब के नशे मे हिरामन साव के द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया। साथ ही महिला को जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने लगा। उसके बाद हो हल्ला होने के बाद महिला के परिजन आ गये और लोगों के द्वारा दोनों को अलग किया गया।इस सिलसिले में धनगाई थानाध्यक्ष अंगद पासवान ने बताया कि मामला शुक्रवार रात्रि की है। दोनों के तरफ से आवेदन दिया गया है। दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap