Tranding
Mon, 01 Jun 2026 01:31 AM

दिव्यांगजनो ने किया अन्तर जातिय विवाह।

सरकार से मिलेगा पुरस्कार।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

विकलांग एसोसिएशन ने दिव्यांगजनो का सामूहिक विवाह शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में संपन्न हुआ| कन्या दान एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, ऊषा पुरी ने किया|

विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रमिक नेता विजय सिंह मर्तोलिया ने वर वधुओं को अपना आशीर्वाद दिया|

 आज के सामूहिक विवाह मे एक हांथ से दिव्यांग प्रदीप कुमार दुबे का पैर से दिव्यांग प्रियंका गुप्ता से , एक हांथ व एक पैर से दिव्यांग अवनीश कुमार का एक हांथ से दिव्यांग कुमारी बेबी गुप्ता से , सकलांग जसवंत वर्मा ने एक पैर से दिव्यांग कुमारी ललिता वर्मा से ,  सकलांग किशन निषाद ने आंशिक वधिर कुमारी रितु देवी से , सकलांग शिव शंकर का एक हांथ से दिव्यांग कुमारी सपना सू विवाह संपन्न हुआ| अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया|वीरेन्द्र कुमार ने कहा की सामूहिक विवाह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा| सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशी दिलाई जायेगी| घर बसओ पुण्य कमाओ अभियान जारी रहेगा|आज के कार्यक्रम में विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, विजय सिंह मर्तोलिया, ऊषा पुरी, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अरविन्द सिंह, वैभव दीक्षित, हृदेश सिंह, प्रमोद मिश्रा, तन्मय श्रीवास्तव, गौरव कुमार आदि ने सहयोग किया|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap