Tranding
Wed, 18 Jun 2025 03:11 AM
धार्मिक / Mar 30, 2023

रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा भगवा रंग में रंगा पूरा शहर।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

कानपुर महानगर रामनवमी के उपलक्ष्य पर महानगर के क्षेत्र पनकी में गुरुवार को बजरंग दल की ओर से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकली शोभायात्रा में संघ विचार परिवार के साथ हिंदू जनमानस और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में भगवान श्री राम का भव्य दृश्य के साथ भगवा ध्वज लेकर श्री राम का जयकारा लगाते चल रहे थे कई क्षेत्रों से होते हुए उनका फूलों से भव्य स्वागत कर यात्रा का समापन किया गया

    पनकी में श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में गंगागंज रामलीला ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा बजरंग दल के जिला संयोजक नरेश तोमर के नेतृत्व में निकाली गई जगह-जगह शोभायात्रा का फूलों से स्वागत किया गया इस शोभायात्रा में सुंदर झांकियों का प्रदर्शन गुरुकुल पब्लिक स्कूल के संस्थापक भानु प्रताप सिंह द्वारा कराया गया इसके अलावा संदेशवाहक वाहन भी शामिल थे जिनके माध्यम से श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आग्रह किया गया साथ ही उनके विचारों का अनुसरण करने का अनुरोध किया गया लोगों द्वारा शोभा यात्रा की विशालता एवं सुंदरता को सराहा गया

     रामनवमी के पर्व पर यह शोभा यात्रा पनकी गंगागंज भाग 2 रामलीला मैदान से शुरू होकर गंगागंज गांव गंगागंज कॉलोनी,पनकी कटरा, सी ब्लॉक बी ब्लॉक .एम.आई.जी. पनकी पावर हाउस बाजार व अन्य क्षेत्रों में होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी के प्रांगण में समाप्त हुई।

     पनकी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर जितेन्द्र दास ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करके शोभा यात्रा मे शामिल रहे।यात्रा में हजारों की भीड़ में शामिल लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी हुआ। यात्रा में भक्तों ने पैदल, मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहनों से भी शामिल रहे बजरंग दल के जिला संयोजक नरेश तोमर ने बताया विगत 7 वर्षों से रामनवमी के दिन शोभा यात्रा लगातार निकालने का क्रम चला आ रहा है इस शोभा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एवं कोई अप्रिय घटना न घटे पुलिस व्यवस्था की देखरेख थाना प्रभारी पनकी विक्रम सिंह के निर्देशन में चौकी प्रभारी पनकी मंदिर मनोज कुमार दीक्षित ने अपने पुलिस बल टीम के साथ शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराई गई

      इस शोभायात्रा में प्रकाश शर्मा (पूर्व राष्ट्रीय संयोजक बजरंग दल),राजीव पोरवाल (प्रदेश मंत्री),

डॉ0 शिव वीर सिंह भदौरिया (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा) विवेक द्विवेदी, अमित सिंह, विनोद पाल, बृजेश राजपूत,अनिल कुमार, अन्य बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
50

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap