Tranding
Sat, 30 May 2026 06:59 AM

दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में एक युवक की हुई मौत,दो हुए घायल।

शहाबुद्वीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में एक बाइक सवार युवक की हुई मौत,जबकि दूसरा हुआ घायल। संवाददाता को इस घटना के संबंध में पता चला है कि बरगजवा गांव के नजदीक रात्रि के समय घटना घटी है। घटना में घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल में लाया गया,बरजगवा निवासी नौशाद आलम की मौत हो गई। घटना की सूचना तीनों युवकों के परिजनों को दी गई है,मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गौरीपुर निवासी,नौशाद अहमद अकेले बाइक से अपने घर लौट रहा था,जबकि विश्वनाथ और सूरज की विपरीत दिशा की ओर से आ रहे थे,तेज गति होने के कारण दोनों की आपस में टक्कर हो गई। नौशाद को पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची 112 की पुलिस टीम ने तीनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया,जहां डाक्टरों ने नौशाद आलम को मृत घोषित कर दिया,जबकि दो का बेहतर इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भेज दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap