मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल,12 मार्च को पहुंचेगी विवेक नगर सर्कस मैदान के देवी जागरण में।
देवी जगराता कार्यक्रम में भजन गायिका इशरत जहां भी कार्यक्रम की करेगी प्रस्तुति।
सेमफोर्ड विद्यालय के संयोजन में 5000 लोगों को बैठने की है व्यवस्था, तैयारियां शुरू।
सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश।
मां भगवती जगत जननी जगदंबा की प्रेरणा से कुछ दिन पूर्व रात्रि में आत्मबोध होने के बाद मां की जागरण कराने की प्रेरणा हुई जिसको लेकर नगर के मऊहरिया स्थित सेमफोर्ड विद्यालय के प्रबंधक रंजीत सिंह के संयोजन में दिनांक 12 मार्च दिन रविवार को हिन्दी गीत संगीत व भजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल का जागरण कार्यक्रम होने जा रहा है। उनके साथ हिंदी भजन गायिक इशरत जहां कार्यक्रम में पहुंचेंगे और मां की भक्ति का गुड़गान करेंगी। यह देवी जागरण का कार्यक्रम शाम 7:00 बजे विवेक नगर के सर्कस मैदान में शुरू होकर हर इच्छा तक चलेगा। इस संबंध में सेमफोर्ड विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रबंधक श्री सिंह को मां के अद्भुत झांकी व उनकी प्रेरणा का दर्शन हुआ जिसका परिणाम है कि यह कार्यक्रम बृहद व भव्य रुप से जनपद सुल्तानपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस मां भगवती जागराते कार्यक्रम की लगभग तैयारी शुरू हो गई है। देवी जागरण में 5000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।