Tranding
Sat, 30 May 2026 01:35 PM

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का स्थापना दिवस, सम्मान समारोह।

संविदा कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की जोरदारी से माँग की।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के स्थापना दिवस समारोह में उठी पुरानी पेंशन बहाली की माँग- इंजीनियर कोमल सिंह

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का स्थापना दिवस समारोह प्रमिला सभागार मोतीझील में राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अरविंद त्रिवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ ,अतिविशिष्ट अतिथि कानपुर विश्वविद्यालय के प्रोपेसर एवं खेल विभाग के डायरेक्टर आर पी सिंह, कोषागार के सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता नईमुद्दीन सिद्दकी, सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त इं. हरदीप सिंह वेदी व हरीश श्रीवास्तव , विकास भवन के आर पी सिंह, लोक निर्माण विभाग के इं. ए एन द्विवेदी व इं. कमलेश यादव , आईटीआई के प्राचार्य अरुण मिश्रा, पोस्टल डिपार्टमैंट के प्रदेश अध्यक्ष अनूप मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व परिषद के पुरोधा स्व. पी एन शुकुल व स्व. बी एन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। परिषद के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखते हुए पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण का विरोध, नई भर्तियाँ कराने, करोना काल का रोका गया भत्ता दिए जाने, वेतन विसंगतियाँ दूर करने, मोटर साइकिल भत्ता, शिक्षा भत्ता दिए जाने, संविदा कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की जोरदारी से माँग की। विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। संचालन परिषद के मंत्री इं. कोमल सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साहब सरताज, रणधीर सिंह यादव, मंजूरानी कुशवाहा,अभय मिश्रा, आर के त्रिपाठी, दिलीप सैनी, आशीष मिश्रा, धर्मेन्द्र अवस्थी,पारसनाथ,अजीत निगम, सुखेन्द्र यादव, एस एम जेड नकवी, संत लाल, सुरेन्द्र गौर, आर पी मौर्य, विनय मिश्रा, बृजभार,संगीता आदि सम्मिलित हुये।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap