Sat, 13 Jun 2026 02:02 PM
अपराध / Feb 23, 2023

थाने के एक निजी ड्राइवर के भतीजा को विदेशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

उत्पाद विभाग की टीम ने थाने के एक निजी ड्राइवर के भतीजा को विदेशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत,राज देवड़ी स्थित, शराब कारोबारी,अमन कुमार वार्ड नंबर15 के निवासी,पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी,रामजी कुमार का पुत्र एवं थाना का निजी ड्राइवर, संदीप कुमार का भतीजा बताया गया है। उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शराब कारोबारी के घर से 8 पीएम का 21पीस एवं बंटीबबली का 26 पीस सहित शराब कारोबारी की गिरफ्तारी की गई है शराब कारोबारी,अमन कुमार के पिता,रामजी कुमार भी विगत कुछ दिन पहले शराब के सेवन में उत्पाद विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया था,मगर कोर्ट से जुर्माना की राशि देकर रिहा हो गए,प्रशासन के निजी ड्राइवर का भतीजा के घर से उत्पाद विभाग टीम के द्वारा शराब बरामद की गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap