Tranding
Sat, 30 May 2026 07:13 PM
अपराध / Feb 20, 2023

शादी की नियत से नाबालिग लड़की का किया गया अपहरण,प्राथमिकी हुई दर्ज।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीनअहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय कुमारबाग ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का शादी की नियत से अपहरण को लेकर स्थानीय ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।अपहृत लड़की के पिता ने प्राथमिकी में बताया है कि ओपी क्षेत्र के तुरहापट्टी गांव के राहुल कुमार,उम्र 25 वर्ष एवं कन्हैया पटेल,उम्र 50 वर्ष को आरोपित अभियुक्त बनाया है।अपहृत लड़की के पिता ने संवाददाता को बताया कि 17 जनवरी की रात 9:00 बजे से मेरी पुत्री घर से गायब हो गई,लेकिन वापस नहीं लौटी,अपने स्तर से काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इधर जानकारी मिली कि कुमारबागओपी क्षेत्र के तुरहापट्टी गांव का राहुल कुमार उसे लेकर फरार हो गया है।राहुल कुमार के घर केपरिजनों से पूछताछ करने के लिए गए तो उन लोगों ने गाली-गलौज,मारपीट करके धमकी देते हुए भगा दिया। ओपी प्रभारी,अनुज कुमार पांडेय ने संवाददाता को बताया कि केस दर्ज कर लड़की की बरामदगी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
195

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap