Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:02 PM

14 फरवरी को डीआरसीसी में जॉब कैम्प का आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में दिनांक-14.02.2023 को स्थानीय डीआरसीसी के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं।जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। विगत 31 जनवरी एवं 07 फरवरी को महिला-पुरूष अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इसी कड़ी में 14फरवरी 2023 को भी जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड कंपनी द्वारा पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिमी चम्पारण जिले में सेल्स असिस्टेंट पद पर कार्य करने के इच्छुक 35 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निजी नियोजक,पद,योग्यता,उम्र, मानदेय, रिक्ति,कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है, ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलायी जा सके।

Karunakar Ram Tripathi
176

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap