भारत जोड़ो पद यात्रा से लौटे उमैर खां को किया गया भव्य स्वागत।
ब्यूरो चीफ़ विनोद विरोधी
गया, बिहार।
भारत जोड़ो पदयात्रा के पदयात्री व लगातार राहुल गांधी के साथ कन्या कुमारी से कश्मीर तक रहे जिला कांग्रेस कमेटी के मो.ओमैर खान उर्फ टीका खां पदयात्रा से चलकर हवाई अड्डा गया से सीधा राजेन्द्र आश्रम आने पर उनका अभिनंदन समारोह किया गया ।अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने किये।जिलाध्यक्ष के द्वारा आगंतुकों को स्वागत करते हुए पदयात्री मो. ओमैर खान के विषय में बताया कि ये मेरे प्रखंड निवासी बाराचट्टी के पैली भदेया के निवासी हैं। वर्तमान गया शहर के अलीगंज में अपने निवास में रहते हैं।उनकी शिक्षा दीक्षा भदेया के अलावा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से हुई है। ये पहले जनाधिकार पार्टी में रहे लेकिन उनके बड़े भाई मरहूम ज़ुबैर अहमद खान लगातार गया जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे,ये उनके एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रेरणा से कांग्रेस में आकर अल्पसंख्यक सेल की ओर से झारखंड राज्य के प्रभारी का कार्य देख रहे हैं। ये नौजवान ओजस्वी एवं तेजतर्रार नेता हैं।इन्होनें राहुल गांधी के साथ लगातार कन्या कुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की उससे गया जिला कांग्रेस कमेटी का एवं ऐतिहासिक पदयात्रा होने के नाते सम्पूर्ण गया जिला और मगध प्रमंडल का नाम रौशन हुआ है। उनके स्वागत में सैकड़ों कार्यकर्ता हवाई अड्डा पर पुष्प माला पहनाकर राजेन्द्र आश्रम तक गाजे बाजे के साथ नारे लगाते हुए आये। राजेन्द्र आश्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया।उन्होंने अपने उद्बोधन में कन्या कुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा में शामिल नेताओं के विषय में खासकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में बताया कि वे लगातार सभी दिन सुबह 5बजे उठकर तैयार होकर पदयात्रा हेतु छः बजे दिन में झंडोत्तोलन कर पदयात्रा करते हुए लोगों से मिलने बात करना और पैदल चलने का क्रम रहता था। लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस,सभा आदि भी उन्हें बीच बीच में लगातार करना पड़ता था। श्री गांधी जीवट व्यक्तित्व के पुरुष हैं।ये जो भी ठान लेंगे उसको करके गुजारेंगे।
इस स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, मो. कमर खान, डां. शशिशेखर सिंह,बावुलाल प्रसाद सिंह, प्रदीप शर्मा, सुमंत कुमार, धर्मेंद्र निराला, मो. मुसा, मो. खैरूदीन, नबाव अली खान, रणजीत सिंह,रामप्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, कमलेश चंद्र वंशी, बवलू शर्मा आदि शामिल हुए।