Tranding
Sat, 06 Jun 2026 01:16 AM

74 वे गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज पर आज गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विद्यालय के प्रबंधक सन्तोष कृष्ण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। परेड के दौरान राष्ट्रध्वज को सलामी देने के उपरान्त विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने गणतंत्र दिवस पर सम्बोधित किया।

इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने भारत माता सहित अमर शहीदों के तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

उन्होंने 74 वे गणतंत्र पर सम्बोधित किया।

जैसा कि आज गणतंत्र दिवस के साथ साथ विद्या की देवी माता सरस्वती जी का पूजन बसन्त पंचमी का पर्व भी था।

इसी क्रम में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना माँ शारदे माँ शारदे।। बहुत ही सुंदर प्रस्तुति रही।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक सुजीत विक्टर एवं शिक्षिका प्रियंका पाठक के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में मार्कण्डेय कृष्ण त्रिपाठी, अखिलेश कृष्ण त्रिपाठी, अर्जुन कृष्ण त्रिपाठी, हीरा प्रसाद पांडेय,सतीश कुमार मद्देशिया, गोरख यादव सहित अन्य अभिभावकगण उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकायें सहित अन्य सभी विद्यालय परिवार मौजूद था।

Karunakar Ram Tripathi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap