Tranding
Tue, 14 Apr 2026 06:20 PM

जाति आधारित गणना का काम जारी।

जफर अहमद की रिपोर्ट

मधेपुरा/बिहार

शनिवार से जाति आधारित गणना का कार्य शुरू हो गया है! उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों व नगर निकायों में पहले चरण में मकानों की गणना की जा रही है और परिवार के सदस्यों की संख्या का आंकड़ा जुटाया जा रहा है! हर गणना ब्लॉक में एक प्रगणक की ड्यूटी लगी है जो घर-घर जाकर जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं! उन्हीं मकानों की गिनती की जानी है जिसमें लोग रह रहे हैं ! मालूम हो कि इस कार्य के लिए प्रगणक व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है! जोतैली पंचायत के सभी 15 वार्डों में 31 प्रगणक कार्य कर रहे हैं! मकान गणना के बाद वास्तविक जाति आधारित जनगणना का कार्य किया जाएगा!

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap