Tranding
Wed, 15 Apr 2026 02:36 PM

इमाम रब्बानी स्कूल के स्टूडेंट्स ने किया गौरान्वित

-बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम किया रोशन

जयपुर. चार दरवाजा स्थित इमाम रब्बानी स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। कुल 185 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें से 99% छात्रों ने सफलता प्राप्त की। इस बार छात्राओं ने विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन किया। असमा खान और अलीजा मरियम ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा अलशिफा कुरैशी और असमा ने 92.83%, जोहेबा रहमान ने 92.33%, कायनात और अर्शिया मिर्जा ने 92.17% तथा सामिया ने 91% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय की कुल 8 छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 20 छात्रों ने 80% से ऊपर अंक हासिल किए। इस वर्ष लड़कों ने भी गर्व महसूस कराने वाला प्रदर्शन किया और छात्रों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल के चेयरमैन मौलाना फजलुर्रहीम मुजद्दिदी, वाइस चेयरपर्सन डॉ. समरा सुलताना एवं प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद शोएब ने कहा-विद्यालय को अपने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों पर गर्व है, जिन्होंने मेहनत और लगन से यह शानदार परिणाम हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का मुख्य आधार बताया। आठवीं एवं पांचवीं बोर्ड में सभी स्टूडेंट्स ने ए ग्रेड हासिल की है।

India khabar
14

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap