पुलिस समकालीन अभियान में 97 अपराधी हुए गिरफ्तार, वाहन जांच में 2.80 लाख जुर्माना वसूल
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
बेतिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक व्यापकअभियान चलाया। पुलिसअधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी, जांचअभियान संचालित किया गया,जिनमें सकारात्मक परिणाम सामने आए। इस समकालीन अभियान के तहत कल 97 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायाधीश में जेल भेज दिया गया,गिरफ्तार किए गए लोगों में 27 अभियुक्त उत्पाद अधिनियम के तहत पकड़े गए हैं,पुलिसअवैध गतिविधियों पर नजर रखने अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।
पुलिस ने 50 गैर जमानती वारंट का सफलतापूर्वक निष्पादन किया,अवैध शराब खिलाफअभियान में कुल 116 लीटर 19 एमएल शराब बरामद की गई,इस दौरानअवैध कारोबार में इस्तेमाल हो रहा है,चार गैस सिलेंडर, 3 चूल्हा,8 तसले भी बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में वांछित 54 अभियुक्तों को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया,जब कि 50 गैर जमानती वारंट का निष्पादन किया गया। वाहन जांच के क्रम में वाहन चालकों से 2 लाख 80 हजार ₹500 जुर्माना वसूल किया गया। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वाहन जांचअभियान भी चलाया गया,इन दोनों नियमों का उल्लंघन करने के मामले में दो मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया।