Tranding
Wed, 15 Apr 2026 03:41 AM

जखनिया में शारदा नारायण हास्पिटल ने लगाया निःशुल्क शिविर, 297 लाभान्वित।

धनंजय कुमार शर्मा 

मऊ, उत्तर प्रदेश।

मौसम में नित्यप्रति हो रहा बदलाव स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। ठंड में हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वृद्ध और नवजात बच्चों को विशेष खतरा बना रहता है। हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। सांस रोगियों के लिए भी यह मौसम खतरनाक हो जाता है। आक्समिक परेशानी होते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह उदगार गाजीपुर जनपद के जखनियां में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में रविवार को व्यक्त किया।

डॉ सिंह ने बताया कि मात्र लेंस का खर्च उपलब्ध कराने पर मरीज के आंख का आपरेशन किया जा रहा है। इस दौरान मौसमी रोगों पर विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए सुरक्षा के उपाय बताये। शिविर में 297 मरीजों के शुगर, ब्लडप्रेशर, लंग्स और आंख की जांच की गई। इस दौरान बांझपन रोग के बारे लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें आईवीएफ तकनीकी के बारे में जागरूक किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
47

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap