Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:55 AM

थाना समाधान दिवस पर जनपद में प्राप्त कुल 52 प्रार्थना पत्रों में से 10 प्रार्थना पत्रों का मौके पर किया गया निस्तारण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना सिंदुरिया पर सुनी गई फरियादियों की समस्याएं

समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा सर्किल के थानों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का किया गया आयोजन

प्राप्त विभिन्न प्रार्थना पत्रों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिये गए निर्देश

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद के समस्त थानों में "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना सिंदुरिया में थाना समाधान दिवस पर फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। मौके पर महोदय के समक्ष प्राप्त प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बन्धित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पडे तथा प्रकरणों का त्वरित व न्यायपूर्ण निस्तारण हो सके। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जमीन सम्बन्धित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलवाकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
58

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap