Tranding
Fri, 17 Apr 2026 03:50 AM

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

स्कूल चलो अभियान अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पिपरा रसूलपुर विकास खंड सदर में द्वितीय चरण के नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली का भी आयोजन किया गया। रैली को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया। उनके द्वारा बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया तथा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेशनरी भी दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य को परिष्कृत कर उसे सभ्य बनाती है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़-लिखकर वे अपने सभी सपनों को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है नियमित रूप से विद्यालय आना और शिक्षक जो पढ़ाएं उसे ध्यान से पढ़ना।

जिलाधिकारी ने बीएसए को स्कूल चलो अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में विगत वर्ष की तुलना में अधिक नामांकन को प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय के शिक्षक व अन्य स्टाफ सुनिश्चित करें। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।

जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्मार्ट क्लास, लर्निंग बॉई डूइंग, स्पोर्ट रूम, किचन शेड आदि को देखा। जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास, लर्निंग बाई डूइंग एवं स्पोर्ट रूम की प्रशंसा की और किचन शेड में आवश्यक सुधार हेतु ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापिका को ग्राम प्रधान से सहयोग प्राप्त करके एमडीएम शेड का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों की उपस्थिति शत–प्रतिशत दर्ज कराते हुए उनकी शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा।

कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी सदर अंकिता सिंह एवं प्रधानाध्यापिका किरन त्रिपाठी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश सिंह, विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ संबंधित एआरपी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap