Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:11 PM
शिक्षा / May 23, 2025

ग्रामीण बच्चों व शिक्षकों ने सीखा योग, जागरूकता का मिला संदेश।

धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय के संरक्षण एवं निदेशक शैक्षणिक के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों के प्राथमिक, माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में आयोजित हुआ। योग शिविर का आयोजन बसंतपुर, भरतपुरा, देवकली, जीराबस्ती, अपायल एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर हरिजन विद्यालय, काजीपुरा सहित अन्य विद्यालयों में किया गया, जिसमें बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक तनाव को कम करना और विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि विकसित करना था। शिविर में समाज कार्य विभाग की सहायक आचार्य डॉ. रूबी, डॉ. प्रेम भूषण यादव एवं डॉ. छवि लाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर के दौरान योगाचार्य राज कुमार एवं समाज कार्य विभाग के छात्र अरविंद कुमार ने प्रतिभागियों को प्रातःकालीन योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के उपायों की जानकारी दी। भुजंगासन, ताड़ासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।अपने संबोधन में डॉ. रूबी ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होता है। डॉ. प्रेम भूषण यादव ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ती है। डॉ. छवि लाल ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए सभी को इसे जीवन में अपनाने की अपील की। इस अवसर पर समाज कार्य विभाग के राजू यादव, सपना गुप्ता, कृष्ण कांत पटेल, चंदन, निशांत, निधि राय, प्रदीप साहनी सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap