Tranding
Sat, 06 Jun 2026 01:40 AM
अपराध / May 19, 2025

मेला दिखाने के बहाने घर से बुलाकर ले जाकर नेपाल में की थी हत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मानपुर थाना के कमलनाथ नगर निवासी,राजदेव मांझी, उम्र 47 वर्ष को रामपुर मेला देखने के बहाने घर से बुलाकर ले जाकर नेपाल में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी,रामपरी देवी ने मानपुर थाने में गांव के ही तीन आदमी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।थाना अध्यक्ष,सुबोध कुमार ने संवाददाता को बताया कि रामपुरी देवी के आवेदन के आधार पर उनके गांव के ही,जोगिंदर यादव,उम्र 55 वर्ष,सटा यादव,उम्र 42 वर्ष तथा

मामूल मियां,उम्र 42 वर्ष के रूप में प्राथमिकी दर्ज की गई,इस संबंध में उचित जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने पर इन लोगों के विरुद्ध उचित विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।प्राथमिकी में मृतक की पत्नी ने बताया है कि इन तीनों अभियुक्तों केअलावा तीन और आदमी मेरे घर पर आए थे और मेरे पति को रामपुर में मेला दिखाने के लिए बुला कर ले गए थे,जब रात तक वह घर पर नहीं लौटे तो मैं उन लोगों के पास पति के बारे में जाकर पूछ तो उन् लोगों ने कहा किआ जाएंगे,इसके साथ ही टाल मटोल की बात कहने लगे,कुछ बताने से इनकार कर दिया।तीन दिनों के बाद मानपुर थाना के पुलिस ने सूचना दी कि नेपाल कीओरिया नदी के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है।

मृतक के परिजन की सूचना मिलने पर सभी परिजन नेपाल की ओरिया नदी के पास पड़े शव को देखने गए तो शव की पहचान की,यह शव राजदेव माझी की ही थी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap