Tranding
Mon, 20 Apr 2026 01:57 PM

शादी के मौके पर बाइक दुर्घटना में तीन की हुई मौत मचा कोहराम, फैली सनसनी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

शादी के मौके पर बारात जाने के दौरान जयप्रकाश चौक के पास बाइक दुर्घटना में,दुल्हन का भाई,चाचा,टेंट वाले के साथ बाराती का स्वागत करने के लिए जा रहे थे,लौटते वक्त गाड़ी टेंट वाला चला रहा था, रास्ते में सामने सेआ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।लड़की की शादी चल रही थी,परिवार वालों ने इस घटना को छुपाए रखा था ताकि शादी की सारी प्रक्रियाएं पूरी हो जाए,शादी की प्रक्रिया पूरे होने के बाद,विदाई के बाद लोगों को इस बात की जानकारी दी गई,इस बात की जानकारी मिलते है पूरे परिवार में कोहराम मच गया, सनसनी फैल गई,पूरा परिवार गम के माहौल में डूब गया।

घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि जोगापट्टी थाना क्षेत्र के चमैनिया बाजार के पास यह घटना घटी है।

मृतकों को की पहचान में,

पिपरा कचहरी टोला के शिवनाथ प्रसाद,उम्र 65 वर्ष मृतक के चाचा,दुल्हन के चाचा सरकारी शिक्षक, जयप्रकाश कुमार,उम्र 32 वर्ष दुल्हन के भाई,ओमप्रकाश राम,टेंट कमी के रूप में हुई है। 

दूसरा बाइक सवार,बिट्टू राम बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है।संवाददाता आपको पता चला है कि घटना के बाद सभी घायलों को प्राइवेटअस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने देखते ही तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर तीनों शवों कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है।दुखद घटना यह है कि अस्पताल में तीनों शव पड़े हुए थे,घर में शादी की रस्म अदा की जा रही थी। शादी के रसम समाप्त के बाद लोगों को खाना पिलाना जल्दी से खिला दिया गया,और सुबह दुल्हन की विदाई के बाद इस राज को खोला गया,इसके पता चलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया,साथ ही पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया।

Karunakar Ram Tripathi
79

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap