Tranding
Fri, 05 Jun 2026 08:36 PM

होली में हुड़दंग के दौरान छेड़खानी व मारपीट के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार

जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत कुरमावां गांव के बलजोरी बीघा टोले में होली के दिन घर के बाहर होली खेल रहे महादलित समुदाय के महिलाओं व बच्चियों के साथ छेड़खानी व मारपीट किए जाने के खिलाफ आज भाकपा माले ने एक प्रतिवाद मार्च निकाला तथा दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व एपवा के जिला सचिव रीता बरनवाल,प्रखंड सचिव राम लखन प्रसाद,सुरेश प्रसाद वर्मा, पिंकी कुमारी, रिंकी,गुंजा,रूपा,निरंजन कुमार,मुनीलाल मांझी, वीरेंद्र मांझी आदि ने की।एपवा नेत्री रीता बरनवाल ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है,महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, दलित की बेटी डर से परीक्षा भी देने नहीं गई।उन्होंने परीक्षा से वंचित बेटियों को अतिरिक्त परीक्षा देने की व्यवस्था जिला प्रशासन से की हैं। प्रतिवाद मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल थे। प्रतिवाद मार्च बलजोरी बिगहा से कुरमावां होते हुए सोभ बाजार तक पहुंची।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap